Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 22 अप्रैल, 2023 का राशिफल और पंचांग

Last Updated 22 Apr 2023 06:26:23 AM IST

कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 22 अप्रैल, 2023 का राशिफल (Horoscope) और पंचांग (Panchang)। ज्योतिष के अनुसार 22 अप्रैल, 2023, शुक्रवार का दिन बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और पंचांग

पंचांग (Panchang)

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:49, काशी-प्रात: 05:29, कानपुर-प्रात: 05:39, पटना-प्रात: 05:20, देहरादून-प्रात: 05:43, गोरखपुर-प्रात: 05:26, लखनऊ-प्रात: 05:36 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:50, काशी-सायं 06:23, कानपुर-सायं 06:35, पटना-सायं 06:15, देहरादून-सायं 06:49, गोरखपुर-सायं 06:24, लखनऊ-सायं 06:33 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 07.03, काशी-प्रात: 06.46, कानपुर-प्रात: 06.55, पटना-प्रात: 06.37, देहरादून-प्रात: 06:56 बजे, गोरखपुर-प्रात: 06.42, लखनऊ-प्रात: 06.52 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 09.14, काशी-रात्रि 08:43, कानपुर-रात्रि 08:56, पटना-रात्रि 08:34, देहरादून-रात्रि 09:15, गोरखपुर-रात्रि 08:44, लखनऊ-रात्रि 08:55 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय वैशाख 02, शक् संवत् 1945। वैशाख शुक्ल द्वितीया, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 09, प्रविष्टें। सव्वाल 01, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख शुक्ल पक्ष द्वितीया प्रात: 07:49 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि प्रारम्भ। कृत्तिका नक्षत्र रात्रि 23:24 बजे तक, तदन्तर रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ। आयुष्मान योग प्रात: 09:26 बजे तक, तदन्तर सौभाग्य योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में संचरण करेगा। भगवान परशुराम जयन्ती, अक्षय तृतीया, पितृपितामाह आदि के निमित सत्तू, चीनी, फल, धर्मघटादि दान, हिजरी सव्वाल दसवा माह शुरु, ईदुफितर (ईद), मंगल पुनर्वसु नक्षत्र प्रात: 08:46 बजे प्रवेश करेगा।

मौसम : उत्तर एवं पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान बढ़ेगा। उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी होगी। मध्य क्षेत्रों में गर्मी रहेगी।

आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। रोजगार क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मन में कुछ नकारात्मक विचार परेशान करेंगे। 

बृषभ : कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। नाजुक संबंधोें में भावनात्मक तालमेल बिठाएं। 

मिथुन : आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। 

कर्क : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न आने दें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा।

सिंह : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता बढ़ेगी। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए मन में कुछ नकरात्मक विचार उत्पन्न होंगे।

कन्या : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। 

तुला : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु  उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। 

वृश्चिक : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में किया गया परिश्रम तीव्र होगा। 

धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें, अन्यथा छबि कुप्रभावित हो सकती है। रोजगार में आ रही समस्याओं से मन परेशान होगा। महत्वपूर्ण कायरें में आलस्य का त्याग करें। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। 

मकर : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा।

कुंभ : अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी पुराने संबंधी से भेंट संभव। 

मीन : अनावश्यक दूसरों की आलोचना न करें। रोजगार में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। घर में खुशहाली रहेगी।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment