Horoscope: कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 1 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 01 May 2023 06:19:36 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार, 1 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।


Horoscope: कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 1 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

पंचांग (Panchang)

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:40, काशी-प्रात: 05:22, कानपुर-प्रात: 05:31, पटना-प्रात: 05:13, देहरादून-प्रात: 05:35, गोरखपुर-प्रात: 05:18, लखनऊ-प्रात: 05:28 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:56, काशी-सायं 18:28, कानपुर-सायं 18:40, पटना-सायं 18:20, देहरादून-सायं 18:55, गोरखपुर-सायं 18:28, लखनऊ-सायं 18:38 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 14:55, काशी-अप. 14:33, कानपुर-अप. 14:43, पटना-अप. 14:24, देहरादून-अप. 14:50, गोरखपुर-अप.14:31, लखनऊ-अप.14:41 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 03:42, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 03:17, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 03:29, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 03:09, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 03:39, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 03:16, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 03:26 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

राष्ट्रीय वैशाख 11, शक् संवत् 1945। वैशाख शुक्ल एकादशी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 18, प्रविष्टें। सव्वाल 10, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख शुक्ल पक्ष एकादशी (10) रात्रि  22:09 बजे तक, तदन्तर द्वादशी तिथि प्रारम्भ। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सायं 17:51 बजे तक, तदन्तर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रारम्भ। ध्रुव योग पूर्वाहन्  11:45 बजे तक, तदन्तर व्याघात योग प्रारम्भ। चन्द्रमा सिंह राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रयोत्तर 00:22 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेगा। परशुराम द्वादशी, रुकमिणी द्वादशी, शुक्र मिथुन राशि में अपराहन् 13:50 बजे प्रवेश करेगा।

मौसम: पश्चिमोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बदली या हल्की वष्रा हो सकती है। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं बदली हो सकती है। पूरे उत्तर मध्य भारत में दिन का मौसम साफ होगा।

दैनिक राशिफल

मेष : घर में परिजनों के साथ सानिध्य बैठाने की चेष्ठा करें। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में ताल-मेल बैठाने में असमर्थ होगा। अच्छा होगा कि खाली समय का सदोपयोग करें।

बृषभ : नकारात्मक व तामसिक विचारों पर नियंतण्रकरें। कुछ सतकर्म व सामाजिक क्रिया-कलापों के बारे में मन को केन्द्रित करें। किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा।                      
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बैठाने का प्रयत्न करें। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव।

कर्क : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हो। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।

सिंह : ईश्वरीय आस्था में मन को केन्द्रित करें। अपनी क्षमता अनुसार लोक कल्याण के बारें में सोचे।  रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।

कन्या : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। अपनी रचनात्मक क्षमताओं को उजागर करने का यही सही समय है।

तुला:  दूसरों की बात इधर से उधर करना आपका शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। दाम्पत्य व पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बनने दें।

वृश्चिक : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताए मिलेंगी। आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा, अत: इसे सुधारें।

धनु: सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र।

मकर : कुछ लक्ष्यहीन जैसी दिनचर्या बीतने से मन उदासीन होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।

कुंभ : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें।

मीन:वर्तमान कठिन समय में परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिजनों के सुख-दुख की चिन्ता मन पर प्रभावी होगी। घर में श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment