शनिवार, 25 मार्च, 2023 का राशिफल

Last Updated 25 Mar 2023 08:38:34 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 25 मार्च, 2023 का राशिफल।


शनिवार, 25 मार्च, 2023 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:19, काशी-प्रात: 05:57, कानपुर-प्रात: 06:07, पटना-प्रात: 05:48, देहरादून-प्रात: 06:16, गोरखपुर-प्रात: 05:55, लखनऊ-प्रात: 06:05 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:34, काशी-सायं 06:11, कानपुर-सायं 06:22, पटना-सायं 06:02, देहरादून-सायं 06:31, गोरखपुर-सायं 06:09, लखनऊ-सायं 06:19 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 08.32, काशी-प्रात: 08.13, कानपुर-प्रात: 08.23, पटना-प्रात: 08.04, देहरादून-प्रात: 08.25, गोरखपुर-प्रात: 08.10, लखनऊ-प्रात: 08.19 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 10.29, काशी-रात्रि 09:58, कानपुर-रात्रि 10:12, पटना-रात्रि 09:50, देहरादून-रात्रि 10:29, गोरखपुर-रात्रि 10:00, लखनऊ-रात्रि 10:10 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय चैत्र 04, शक् संवत् 1945। चैत्र शुक्ल चतुर्थी, संवत् 2080, सौर (मीन) चैत्र मास की 11, प्रविष्टें। रमजान 02, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी अप. 16:24 बजे तक, तदन्तर पंचमी तिथि प्रारम्भ। भरणी  नक्षत्र अप. 13:19 बजे तक, तदन्तर कृत्तिका नक्षत्र प्रारम्भ। विष्कुम्भ योग अर्धरात्रियोत्तर 00:49 बजे तक, तदन्तर प्रीति योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मेष राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 19:25 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा समाप्त अप. 16:24 बजे, वैनाकी श्रीगणोश चतुर्थी व्रत, ब्रह्मवत; (बिठूर) में सिद्ध गणोश मंदिर में अभिषेक, गुरु अंगदेव जोति जोत।

मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों एवं उत्तरीय मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ेगा। मध्य क्षेत्रों में भी दिन का मौसम साफ होगा और अच्छी धूप निकलेगी।

मेष : बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। परिजनों के सान्निध्य में पूरा दिन ब्यतीत होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
बृषभ : अपने अनुकूल अपेक्षा रखना आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं होंगी। व्यावसायिक योजनाएं विफल होती नजर आएंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।       
मिथुन : मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। देवी की आराधना में मन केंद्रित होगा। परिजनों के समक्ष मधुर वाणी का प्रयोग करें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं।             
कर्क : आवेश व उच्छृंखलता पर निय़ँत्रण रखें। ईश्वरीय आस्था से मन शांति का आभास करेगा। परिजनों के मध्य सब कुछ सामान्य होगा। पारिवारिक चिंताओं से मन ग्रसित होगा।       
सिंह : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें।  पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।                
कन्या : घरेलू वातावरण उत्साहित रहेगा। कुछ नई  अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। घर में खुशहाली रहेगी।
तुला : भावुकता पर निय़ँत्रण रखें। दुबिधाओं को त्याग सही योजनाओं पर केंद्रित हों। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। इस स्वभाव को सुधारें। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी।           
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। धार्मिक आस्था से मन में उत्साह का संचार होगा।             
धनु : अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। दूसरों की सफलता को देख अपने अंदर हीनता न आने दें। आवेश में आकर कुछ न बोलें। मन को ईश्वरीय आस्था की तरफ केंद्रित करें।              
मकर : महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। मन की भावनाओं पर निय़ँत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।               
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। ईश्वरीय आस्था में मन केंद्रित होगा। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर रहेंगे। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।            
मीन : आर्थिक चिंताएं मन प्रभावी होंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। देवी की आराधना में पूरा दिन ब्यतीत होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय होने के आसार हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment