बृहस्पतिवार, 26 जनवरी, 2023 का राशिफल

Last Updated 26 Jan 2023 10:13:14 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 26 जनवरी, 2023 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 26 जनवरी, 2023 का राशिफल

मेष : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि की आशंका है।
बृषभ : अत्याधिक घरेलू जिम्मेदारियों से मन परेशान हेगा। संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मिथुन : नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कठिनाइयां संभव।
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं खत्म होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। तामसिक विचारों पर निंयत्रण रखें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
सिंह : समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लावें। सगे-सबंधियों के बीच भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें।
कन्या : कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। अच्छी कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। पुराने संबंधों के स्मरण से मन ओतप्रोत होगा।
तुला : किसी महत्वपूर्ण संबंध में कटुता से मन परेशान होगा। दाम्पत्य जीवन में नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। अपने कार्योंं की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयास करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें।

वृश्चिक : आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। सगे-संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें।
धनु : नये संबंधों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा। वर्तमान की स्थिति ठीक रहेगी।
मकर : परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा लग सकता है। घर में बैठे-बैठे बोरियत होगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति के लिए चिंतित होंगे। आलस्य से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
कुंभ : कुछ भी नया न कर पाने की वजह से मन परेशान होगा। पारिवारिक कार्यों में ब्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। सुंदर सोच का सुन्दर लाभ प्राप्त करेंगे।
मीन : क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में छबि खराब हो सकती है। घर में खुशहाली रहेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment