मंगलवार, 24 जनवरी, 2023 का राशिफल

Last Updated 24 Jan 2023 08:14:17 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 24 जनवरी, 2023 का राशिफल।


मंगलवार, 24 जनवरी, 2023 का राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का का भरपूर लाभ मिलेगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे।    
बृषभ : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनाने का प्रयास करें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। भावुकता व मातृत्व स्नेह से आपका मन काफी प्रभावित होगा।    
मिथुन : काल्पनिक महत्वकांक्षाओं को लेकर मन उत्साहित होगा। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।     
कर्क :  किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। आय के अच्छे अवसरों को प्राप्त कर उत्साहित होंगे। मजबूत मनोबल के साथ विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम से प्रगति संभव।    
सिंह : संसाधनों या अर्थाभाववश मनोबल की कमी होगी। पिता या किसी श्रेष्ठजन का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। मांगलिक कार्योंं हेतु प्रयास सार्थक हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्योंं के प्रति आलस्य न करें।    
कन्या : भविष्य व कैरियर के प्रति नकारात्मक सोच अवसादित कर सकती है। किसी पुरानी क्षति या अप्रिय घटना के बारे में न सोचें। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।       

तुला : अच्छा होगा कि आप अधिक परिश्रम कर इस समय का भरपूर लाभ उठाएं। पूर्ववत दिनों से चल रहे उदार विकार से राहत मिलेगी। कुछ अच्छे आसार मन को उत्साहित करेंगे।     
वृश्चिक : आपके लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभकारी रहेगी। स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। आपके आसपास सब कुछ अच्छा है परन्तु आपका मन नकारात्मक बातों की ओर ज्यादा केंद्रित होता है।     
धनु : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। राजनीतिज्ञो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं।      
मकर : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे लान्छन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं।      
कुंभ : योजनाओं में अवरोधों से मन चिंतित होगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। भाग्य आपके अनुकूल है किंतु उसके सहारे बैठना उचित नहीं।      
मीन : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। आपका मन युक्तिपूर्वक नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। किसी प्रणय संबंध को लेकर प्रभावित रहेंगे। अविवाहितों के विवाह तय होने का प्रबल योग है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment