सोमवार, 23 जनवरी, 2023 का राशिफल

Last Updated 23 Jan 2023 09:31:23 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 23 जनवरी, 2023 का राशिफल।


सोमवार, 23 जनवरी, 2023 का राशिफल

मेष: अपने स्वास्थ्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।  प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य के हल होने से मन प्रसन्न होगा।              
बृषभ:  कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन लाभ से वन्चित करेगा। दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें।
मिथुन: रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको  शोभा नहीं देता है।
कर्क: अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। आलस्य का त्याग करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। परिजनो का सानिध्य प्राप्त होगा।             
सिंह: नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें। आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।              
कन्या: किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।                   
तुला: आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न मानें। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र।                
वृश्चिक: जीविका क्षेत्र में नए आयाम  उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।  नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बैठाने का प्रयत्न करें।    
धनु: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।

मकर: ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।              
कुंभ:  विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाइयां संभव। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।                 
मीन: कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। परिवार में छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment