Spacer
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड राजस्थान आलमी समय

21 Jan 2023 08:50:07 AM IST
Last Updated : 21 Jan 2023 09:06:02 AM IST

शनिवार, 21 जनवरी, 2023 का राशिफल

शनिवार, 21 जनवरी, 2023 का राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 21 जनवरी, 2023 का राशिफल।

मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। रोजगार क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मन में नकारात्मक विचार परेशान करेंगे।                            
बृषभ : कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। सगे-संबंधियों के बीच कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।   
मिथुन : अपकी सारी समस्याएं खुद सुलझ जाएंगी, बस थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।           
कर्क : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न पालें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।  नौकरी का वातावरण अरुचिकर होगा।
सिंह: किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता बढ़ेगी। वर्तमान परिस्थिती को देखते हुए मन में कुछ नकरात्मक विचार उत्पन्न होंगे।                 
कन्या : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें।

तुला : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। जीविका नये आयाम उत्साहित करेंगे।                
वृश्चिक : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे।  कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में किया गया परिश्रम सार्थक होगा।          
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कायरें में आलस्य का त्याग करें। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति बनेगी।                         
मकर : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।                   
कुंभ : अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता संभव। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।                
मीन : अनावश्यक दूसरोें की आलोचना न करें। रोजगार  क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। तनाव से दूर रहें।


 

ताज़ा ख़बरें


लगातार अपडेट पाने के लिए हमारा पेज ज्वाइन करें
एवं ट्विटर पर फॉलो करें |
 


फ़ोटो गैलरी

 

172.31.21.212