बृहस्पतिवार, 19 जनवरी, 2023 का राशिफल

Last Updated 19 Jan 2023 08:34:26 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 19 जनवरी, 2023 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 19 जनवरी, 2023 का राशिफल

मेष : किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। भावनाओं से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।               
बृषभ : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
मिथुन : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को खुश रखेगी।
कर्क : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।           
सिंह : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता न पालें। भबिष्य संबंधी चिंतायें नकारात्मक विचार ला सकती हैं। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक संभव।     
कन्या : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी।            
तुला : निकट संबंधों में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।            
वृश्चिक : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है। अत: सगे-संबंधियों के बीच ज्यादा अपेक्षाएं न पालें। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।          
धनु : ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों। रोजगार क्षेत्र में ब्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी काम समय से पूर्ण करें।       
मकर : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। मन में नीरसता रहेगी। कोई नई इच्छा बलवती होगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।              
कुंभ : पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।     
मीन : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment