शनिवार, 10 दिसम्बर, 2022 का राशिफल

Last Updated 10 Dec 2022 06:58:26 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 10 दिसम्बर, 2022 का राशिफल।


शनिवार, 10 दिसम्बर, 2022 का राशिफल

मेष : कुछ पारिवारिक चिंताएं मन को दुखित करेंगी। पुरानी मर्मस्पर्शी बातें आपको भावनात्मक रूप से नीरस बना सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयां मन को दुखित कर सकती हैं।
बृषभ : अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। मन को सकारात्मक दिशा में सक्रिय करते हुए स्वयं को ऊर्जावान बनाए रखें। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दवाब बनेगा।
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। मधुरवाणी से सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा।
कर्क : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह : संबंधियों के बीच नैतिक कर्तव्यों विमुख न हों। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में ब्यतीत होगा। कुछ नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव।
कन्या : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।

तुला : शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा।
वृश्चिक : उच्च महत्वाकां ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे।
धनु : कोई अप्रत्यासित समाचार अचम्भित करेगा। कहीं-कहीं ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण जगहों पर वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें। जीवन साथी का स्नेह प्राप्त होगा।
मकर : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूर रहें। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं।
कुंभ : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को ब्यर्थ में जाया न करें। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन : जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। निराशावादी विचारों का त्याग करें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थ होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment