बुधवार, 30 नवम्बर, 2022 का राशिफल

Last Updated 30 Nov 2022 07:24:33 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 30 नवम्बर, 2022 का राशिफल।


बुधवार, 30 नवम्बर, 2022 का राशिफल

मेष : अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी और प्रतिभा उजागर होगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति संभव। भावुकता पर नियंत्रण रखें।            
बृषभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।            
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का समय समाप्त होगा। मौसम के परिवर्तन से स्वस्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है। घर में खुशहाली रहेगी।            
कर्क : उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। दूसरों की आलोचना न करें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है। व्यावसायिक यात्रा से लाभ संभव।            
सिंह : निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें। अच्छे अवसरों को जाया न होने दें। अपनी क्षमताओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें। नौकरी-पेशे में सुखद वातावरण रहेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।              
कन्या : अनावश्यक खचरें पर नियंत्रण रखें। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा बढ़ेगी।             

तुला : नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित हैं। शंकाओं पर काबू रखें तथा ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।            
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अपनी वकपटुता से सगे संबंधियों के बीच लोकप्रियता मिलेगी। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होगा।     
धनु : जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अत्याधिक संवेदनशीलता सगे-संबंधों में कष्ट की जननी बनेंगी। अत: इस स्वभाव पर नियंत्रण रखें। नये रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।       
मकर : भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक संबंधों के निर्वहन में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल अपने खानपान पर नियंत्रण रखें।           
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था हेतु मन केंद्रित होगा। राजनीति में सक्रियता से आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अच्छी भावनाओं से सगे-संबंधियों के बीच अच्छी छबि बनेगी।
मीन : धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। कोई सुखद आसार मन को खुश रखेगा। किसी नये कार्य से काफी लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवन साथी का ध्यान रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment