बुधवार, 19 अक्टूबर, 2022 का राशिफल

Last Updated 19 Oct 2022 07:55:02 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 19 अक्टूबर, 2022 का राशिफल।


बुधवार, 19 अक्टूबर, 2022 का राशिफल

मेष : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। दुविधाओं को त्याग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केन्द्रित होें।     
बृषभ :  कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से अपने आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।           
मिथुन : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता आप में नए उत्साह का संचार करेगी। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनाएं। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव।
कर्क : नवीन आशाएं नवीन उत्साह लाएंगी।  कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी।      
सिंह :  अन्तमरुखी स्वभाव को त्याग बर्हिमुखी बनें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं।         
कन्या : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धि के आसार बनेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बन रहे हैं। पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।      
तुला: नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का अहसास होगा।  जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय  अपेक्षित है। सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे।       

वृश्चिक : शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिन्ताओं से बोझिल होगा। कुछ मर्मस्पर्शी घटनाएं दुख पहुंचा सकती हैं। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे।         
धनु : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वर्तमान कठिन एवं विषम परिस्थिति में ईरीय आस्था से आशा की किरण जगेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।
मकर: निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएंकष्टकारी हो सकती है। तामसी व गैर सांस्कारिक कायरें पर आकषिर्त मन पर अंकुश लगाएं। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।              
कुंभ: प्रयासरत क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न देंं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा। खाली-खाली मन में नीरसता का अहसास होगा।          
मीन: राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment