बृहस्पतिवार, 20 अक्टूबर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 20 अक्टूबर, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 20 अक्टूबर, 2022 का राशिफल |
मेष : किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। उच्च महत्वकांक्षाएं रोजगार में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। भावनाओ से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।
बृषभ : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंताएं रहेंगी। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी।
मिथुन : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
कर्क : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपके गरिमा बढ़ेगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।
सिंह : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं नकारात्मक विचार ला सकती हैं। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा।
कन्या : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी।
तुला : निकट संबंधियों की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।
वृश्चिक : सगे-संबंधियों के बीच रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।
धनु : ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। घर में खुशहाली रहेगी।
मकर : कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधियों में कटुता ला सकता है। मन में नीरसता से प्रभावित रहेगा। कोई नई इच्छा बलवती होगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।
कुंभ : पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।
मीन : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।
Tweet![]() |