मंगलवार, 18 अक्टूबर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 18 अक्टूबर, 2022 का राशिफल।
![]() मंगलवार, 18 अक्टूबर, 2022 का राशिफल |
मेष : नाजुक संबंधों में तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। नये कायार्ें के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा।
बृषभ : आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होंगे।
मिथुन : सगे-संबंधियों के बीच कटुता उत्पन्न न होने दें। आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप संभव। दूसरों की बात इधर से उधर न करें। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।
कर्क : कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।
सिंह : राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां ब्यस्तता बढ़ायेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। असीम प्रतिभाआें के बावजूद हीन मन लाभ से वंचित करेगा।
कन्या : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार की समस्याओं को लेकर चिंतित होंगे।
तुला : आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति रहेगी।
वृश्चिक : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।
धनु : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न आने दें। क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है।
मकर : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है।
कुंभ : आपकी सारी समस्याएं सुलझ जाएंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगायें। रोजगार में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे।
मीन : किसी बड़ी यात्रा के प्रति उत्साहित होंगे। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। महत्वपूर्ण पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव डालेंगी। ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।
Tweet![]() |