शनिवार, 15 अक्टूबर, 2022 का राशिफल

Last Updated 15 Oct 2022 07:42:48 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 15 अक्टूबर, 2022 का राशिफल।


शनिवार, 15 अक्टूबर, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:21, काशी-प्रात: 05:56, कानपुर-प्रात: 06:07, पटना-प्रात: 05:47, देहरादून-प्रात: 06:19, गोरखपुर-प्रात: 05:55, लखनऊ-प्रात: 06:05 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:51, काशी-सायं 05:31, कानपुर-सायं 05:40, पटना-सायं 05:22, देहरादून-सायं 05:57, गोरखपुर-सायं 05:28, लखनऊ-सायं 05:38 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 09.39, काशी-रात्रि 09.24, कानपुर-रात्रि 09.32, पटना-रात्रि 09.15, देहरादून-रात्रि 09.31, गोरखपुर-रात्रि 09.19, लखनऊ-रात्रि 09.29 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-पूर्वा. 11.26, काशी-पूर्वा.  10:53, कानपुर-पूर्वा. 11:07, पटना-पूर्वा. 10:45, देहरादून-पूर्वा. 11:28, गोरखपुर-पूर्वा. 10:56, लखनऊ-पूर्वा. 11:06 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय अश्विन 23, शक् संवत् 1944। कत्तिर्क कृष्ण षष्ठी, संवत् 2079, सौर (कन्या) अश्विन मास की 30, प्रविष्टें। रवि-उल-अव्वल 18, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। कत्तिर्क कृष्ण पक्ष षष्ठी अर्धरात्रियोत्तर 06:00 बजे तक, तदन्तर षष्ठी तिथि उदित रहेगी। मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 23:29 बजे तक, तदन्तर आद्र्रा नक्षत्र प्रारम्भ। वरियान योग अप. 14:23 बजे तक, तदन्तर परिघ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा वृषभ राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 10:01 बजे मेष राशि में प्रवेश करेगा। स्कन्दषष्ठी।

मौसम : पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं बदली या वर्षा संभव। उत्तरीय क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा मौमस ठंडा होगा। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ेगी। उत्तर भारत के अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में वर्षा संभव।



मेष : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। नये लक्ष्य व नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। घर में खुशहाली रहेगी।
बृषभ : सामाजिक संबंधों में व्यस्तता बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। कुछ नये संबंधों के प्रति मन उत्साहित होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
मिथुन : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। वाक्यपटुता व व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधों में प्रभावी होंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।
कर्क : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: इसमें सुधार लायें। महत्वपूर्ण कार्योंं में लापरवाही न करें।
सिंह : कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे आसार बनेंगे। नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।
कन्या : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कोई नई इच्छा मन पर प्रभावी होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।
तुला : अभिभावकों एवं श्रेष्ठजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक हैं। एक साथ कई चिंताओं से मन ग्रसित रहेगा।
वृश्चिक : आवेश में आकर कोई कार्य न करें। नई प्रतिभाएं उजागर होंगी। श्रेष्ठजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मन उसके परिणाम हेतु चिंतित होगा। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
धनु : अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आकस्मिक यात्रा की योजना बनेगी। सभी इच्छाओं को साकार करने से पूर्व गहन सोच-विचार करें। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें।
मकर : मर्यादा व पद का ख्याल रखते हुए अपने उच्छृंखल मन पर नियंत्रण रखें। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्योंं में लापरवाही हानिकारक हो सकती है।
कुंभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अवसर प्रदान करेगी। प्रतिभाओं पर भरोसा रख महत्वपूर्ण लक्ष्यों को फलीभूत करने हेतु केंद्रित होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा।
मीन : आय के नये रास्ते सुलभ होगें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment