बृहस्पतिवार, 13 अक्टूबर, 2022 का राशिफल

Last Updated 13 Oct 2022 09:08:57 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 13 अक्टूबर, 2022 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 13 अक्टूबर, 2022 का राशिफल

मेष : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। उच्छृंखलता व ब्याग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।       
बृषभ : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति से प्रसन्न रहेंगे।               
मिथुन : सगे-संबंधियों के बीच रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।                 
कर्क : आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु चिंतित होंगे।                 
सिंह : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।                
कन्या : परिजनों में सिर्फ मधुर संवाद पर जोर दें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। घर में बड़ों का सान्निध्य प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।                     
तुला : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। भावनाओं से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।             
वृश्चिक : भौतिक आकाक्षाएं अभावका का एहसास करायेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा।

धनु : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।              
मकर : मन नकारात्मकता से बोझिल होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्योंं की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें।                
कुंभ : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।          
मीन : परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी प्रगति का सूचक है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment