16 से 22 अक्टूबर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 16 Oct 2022 09:54:21 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 से 22 अक्टूबर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


16 से 22 अक्टूबर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:22, काशी-प्रात: 05:56, कानपुर-प्रात: 06:08, पटना-प्रात: 05:48, देहरादून-प्रात: 06:20, गोरखपुर-प्रात: 05:56, लखनऊ-प्रात: 06:06 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:50, काशी-सायं 05:30, कानपुर-सायं 05:39, पटना-सायं 05:21, देहरादून-सायं 05:46, गोरखपुर-सायं 05:27, लखनऊ-सायं 05:37 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 10:30, काशी-रात्रि  10:15, कानपुर-रात्रि 10:23, पटना-रात्रि 10:06, देहरादून-रात्रि 10:22, गोरखपुर-रात्रि 10:10, लखनऊ-रात्रि 10:20 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 12:20, काशी-पूर्वा. 11:47, कानपुर-अप. 12:01, पटना-पूर्वा. 11:38, देहरादून-अप. 12:21, गोरखपुर-पूर्वा. 11:49, लखनऊ-पूर्वा. 11:59 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक। राष्ट्रीय अश्विन 24, शक् संवत् 1944। कत्तिर्क कृष्ण षष्ठी, संवत् 2079, सौर (तुला) कात्तिर्क मास की 01, प्रविष्टें। रवि-उल-अव्वल 19, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। कत्तिर्क कृष्ण पक्ष षष्ठी प्रात: 07:03 बजे तक, तदन्तर सप्तमी तिथि प्रारम्भ। आद्र्रा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 02:14 बजे तक, तदन्तर पुनर्वसु नक्षत्र प्रारम्भ। परिघ योग अप. 15:07 बजे तक, तदन्तर शिव योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मिथुन राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा प्रात: 07:03 बजे से रात्रि 20:16 बजे तक।                            
मौसम : पूरे उत्तरीय क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा मौसम ठंडा होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर ठंड बढ़ेगी। उत्तरीय पर्वतीय शिखरों पर बर्फ गिरने के आसार हैं। उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में दिन का मैसम साफ होगा परन्तु रात्रि में ठंड रहेगी।



मेष-कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। परिवार को एकजुट रखने में केंद्रित होंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ घरेलू दायित्वों की कुशल पूर्तिहेतु ध्यान केंद्रित करें। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। ईश्वरीय आस्था से मन में सुख-शांति का आभास होगा। अपने हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय आर्थिक असंतुलन का कारण बनेगा।  
वृषभ-बीत बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। इस सप्ताह सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। घरेलू जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे।  रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। उच्चस्थ संबंधों के बल पर हर स्थिति में विरोधियों पर वर्चस्व स्थापित करायेगा। राजनीतिज्ञोंकी शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।  
मिथुन-संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां रहेंगी। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा किंतु अस्थिर मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। बिना वजह दूसरों की आलोचना न करें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य होने के आसार हैं। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी मजबूती से मिलता दिख रहा है।
कर्क-जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, अन्यथा नुकसान की आशंका है। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। घर में महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी।  बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष रहेगा। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का समय है।    
सिंह-कुछ नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। सगे-संबंधियों में मधुरता के लिए अच्छी घटनाओं को याद करें। आंतरिक संतुष्टि के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसमें सुधार करें।
कन्या-किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रिय होंगे। खराब ग्रहों की प्रबलता से उन्मादी प्रवृत्ति बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों को कुछ आकस्मिक लाभ मिल सकता है। जीवन की कठिनाइयों का जल्द ही समापन होगा। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के अनुकूल स्वास्थ्य का ख्याल रखें।   
तुला-नई स्थितियों से नई प्रतिभा का संचार होगा। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान हो सकता है। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कुछ कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का  योग है। जरूरी कार्यों में आलस्य का त्याग करें।   
वृश्चिक-नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। अत्याधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से चिंता संभव। काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। आकस्मिक जीविका संबंधी यात्रा संभव। रविवार एवं मंगलवार को घरेलू वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण घरेलू दायित्व की पूर्ति होने के आसार हैं। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लेवें। प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा।   
धनु-इस सप्ताह मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें।  
विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। संघर्ष के साथ नई सफलताएं मिलेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विवेक से निर्णय लें। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी।
मकर-अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में केंद्रित होंगे। पुरानी समस्याएं हल होंगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। परिवार में सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखद करेगी।  प्रगति के नये अवसर प्राप्त होगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।  
कुंभ-किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनाव संभव। सामाजिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति परेशान करेगी। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव परन्तु बुद्धिमत्ता पूर्वक स्थितियों का सामना कर लेंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंतित होंगे। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव संभव। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।  
मीन-नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिवार में गरिमा का ख्याल रखते हुए सभी संबंधों में सौम्यता लायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन नकारात्मकता से प्रभावित होगा।  भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। बुधवार एवं शनिवार को अनवरत् परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment