बुधवार, 6 अप्रैल, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 6 अप्रैल, 2022 का राशिफल।
![]() बुधवार, 6 अप्रैल, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:05, काशी-प्रात: 05:44, कानपुर-प्रात: 05:54, पटना-प्रात: 05:36, देहरादून-प्रात: 06:01, गोरखपुर-प्रात: 05:42, लखनऊ-प्रात: 05:52 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:41, काशी-सायं 06:16, कानपुर-सायं 06:28, पटना-सायं 06:08, देहरादून-सायं 06:39, गोरखपुर-सायं 06:16, लखनऊ-सायं 06:25 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 11:33, काशी-अप. 11:01, कानपुर-अप. 11:15, पटना-अप. 10:53, देहरादून-अप. 11:34, गोरखपुर-अप. 11:03, लखनऊ-अप. 11:13 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 09:10, काशी-प्रात: 08:53, कानपुर-प्रात: 09:02, पटना-प्रात: 08:44, देहरादून-प्रात: 09:02, गोरखपुर-प्रात: 08:49, लखनऊ-प्रात: 08:59 बजे। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 16, शक् संवत् 1944। चैत्र शुक्ल पंचमी, संवत् 2079, सौर (मीन) चैत्र मास की 24, प्रविष्टें। रमजान 04, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। बसंत ऋतु। चैत्र शुक्ल पक्ष पंचमी सायं 18:01 बजे तक तदन्तर षष्ठी तिथि प्रारम्भ। रोहिणी नक्षत्र रात्रि 19:40 बजे तक तदन्तर मृगशिरा नक्षत्र प्रारम्भ। आयुष्मान योग प्रात: 08:38 बजे तक तदन्तर सौभाग्य योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में ही संचरण करेगा। कल्पादि, दालोत्सव, श्री व्रत, लक्ष्मी व्रत, सौभाग्य व्रत।
मौसम: उत्तर-मध्य क्षेत्रों में दिन का मौसम साफ होगा और गर्मी बढ़ेगी तथा रात्रि में हवा के कारण थोड़ा मौसम ठंडा होगा।
मेष : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा।
बृषभ : परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नित्य एक जैसी दिनचर्या से बोरियत होगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी।
मिथुन : धार्मिक एवं अध्यात्मिक कार्यों की ओर मन केंद्रित होगा। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बनें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें।
कर्क : निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। परिजनों के बातों को महत्व दें। मन को रचनात्मक कार्य की ओर केंद्रित करें।
सिंह : बीती हुई बातों के भूलने की चेष्ठा करें। यह समय काफी अच्छा कहा जाएगा। अपनी रचनात्मकता को साकार रूप देंगे। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियों मन बोझिल होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
कन्या : नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। कुछ आर्थिक समस्याओं को लेकर मन परेशान कहा रहेगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।
तुला : परिजनों के बीच सब कुछ सामान्य होगा परन्तु कुछ भावनाएं मन को परेशान करेंगी। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव है।
वृश्चिक : यह समय ईश्वरीय आस्था एवं सामाजिक कार्यों में ब्यस्त रखेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आलस्य का त्याग करें। मन को ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक व रचनात्मक दिशा देने का प्रयास करें।
धनु : घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में कतई स्थान न दें।
मकर : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मन को रचनात्मक कार्य में लगायें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुंभ : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनायेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव।
मीन : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। बीती बातों को भूलने का प्रयास करें। खाली समय का पूर्ण उपयोग करें। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
Tweet![]() |