शुक्रवार, 1 अप्रैल, 2022 का राशिफल

Last Updated 01 Apr 2022 01:51:05 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 1 अप्रैल, 2022 का राशिफल।


शुक्रवार, 1 अप्रैल, 2022 का राशिफल

मेष : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। संतान संबंधित प्रयास सार्थक होंगे।               
बृषभ : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। पुराने संबंधों से लाभ संभव। दुबिधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव।
मिथुन : घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।           
कर्क : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।               
सिंह : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परंतु निराशावादी विचारों को मन में जगह न दें। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी।                 

कन्या : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। घर में खुशहाली रहेगी।         
तुला : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।           
वृश्चिक : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी कुशल पूर्ति हेतु उद्वेलित करेंगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।            
धनु : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बनें। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव।   
मकर : मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। शासन-सत्ता के लोगों से साथ निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।               
कुंभ : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंताओं से बोझिल होगा।    
मीन : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगाने का प्रयास करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment