बृहस्पतिवार, 31 मार्च, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 31 मार्च, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 31 मार्च, 2022 का राशिफल |
मेष : क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से सगे-संबंधों में कटुता की आशंका है। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।
बृषभ : संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा।
मिथुन : उच्च स्तरीय लोगों के सान्निध्य से मनोबल मजबूत होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को सफलताएं मिलेंगी। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कठिनाइयां संभव।
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। संबंधियों के बीच भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।
सिंह : अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें। मन में अच्छी कल्पनाएं जागृत होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
कन्या : नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति मे अवरोध होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
तुला : अपने कायरें की समयानुकूल पूर्ति करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। सगे-संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर देवें। आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।
वृश्चिक : वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी, फिर भी कुछ नए आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे। स्थिति के साथ स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें।
धनु : कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव से चिंता होगी। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता में सफलताएं मिलेंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ति होगी।
मकर : व्यावसायिक संबंधों में अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। महत्वपूर्ण कायरें के प्रति समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
कुंभ : कार्य-पेशे में कुछ नई तब्दीली रुचिकर होगी। राजकीय क्षेत्र कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे।
मीन : मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। अत्याधिक कर्जभार से चिंतित होंगे। कुछ नई आकांक्षाएं रहेंगी।
| Tweet![]() |