जानिए बुधवार, 30 मार्च, 2022 का राशिफल

Last Updated 30 Mar 2022 01:58:19 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 30 मार्च, 2022 का राशिफल।


राशिफल

मेष : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पारिवारिक सगे-संबंधियों के बीच कटुता जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दें।          
बृषभ : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयास करें।            
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा।             
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप संभव।     
सिंह : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साहित करेंगे। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।         

कन्या : कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठायेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।         
तुला : आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।         
वृश्चिक : असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।      
धनु : आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। दूसरों की बात इधर से उधर न करें साथ ही बिना वजह दूसरों की आलोचना भी न करें।  
मकर : आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी,  थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।    
कुंभ : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। रोजगार की समस्याओं को लेकर चिंता होगी।       
मीन : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर लगेगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ेंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment