मंगलवार, 29 मार्च, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 29 मार्च, 2022 का राशिफल।
![]() मंगलवार, 29 मार्च, 2022 का राशिफल |
मेष : मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी का स्नेह प्राप्त होगा।
बृषभ : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का भरपूर लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मिथुन : असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजगार में लाभकारी स्थिति होगी।
कर्क : भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में केंद्रित हों। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।
सिंह : कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में ब्यतीत होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। रोजगार क्षेत्र में ब्यस्तता रहेगी।
कन्या : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।
तुला : शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार करेगा।
वृश्चिक : किसी नई पर योजना पर विचारमग्न होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
धनु : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
मकर : अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधियों के बीच लोकप्रिय बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें।
कुंभ : नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।
मीन : नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति से प्रसन्न होंगे।
| Tweet![]() |