शनिवार, 2 अप्रैल, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 2 अप्रैल, 2022 का राशिफल
![]() शनिवार, 2 अप्रैल, 2022 का राशिफल |
मेष : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था
हेतु मन में चिंता संभव।
वृषभ : राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपके
गरिमा में वृद्धि होगी।
मिथुन : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित
सफलता मिलने के आसार हैं।
कर्क : भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। श्रेष्ठजनों का सहयोग ऊर्जावान बनायेगा। घर
में खुशहाली रहेगी।
सिंह : सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां अर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन को प्रेरित करेंगी। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक
होती नजर आएंगी।
कन्या : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई
गलत निर्णय ले सकता है।
तुला : पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है। अत: संबंधियों के बीच मधुरता कायम रखें। कुछ
व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
वृश्चिक : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। भौतिक महत्वकांक्षाएं
अभाव का एहसास कराएंगी।
धनु : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं
आपको उद्वेलित करेंगी।
मकर : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। घरेलू वातावरण उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
शिक्षा में समुचित परिणम का लाभ मिलेगा।
कुंभ : उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। किसी
श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा।
मीन : भावनाओं पर नियंतण्ररख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी प्रगति का सूचक है। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। कुछ नये
संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
Tweet![]() |