13 से 19 मार्च, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 से 19 मार्च, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 13 से 19 मार्च, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। किसी कुंठा को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। मन अच्छे व प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
वृषभ-कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नये दयित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सफलताओं के अवसर बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
मिथुन-इस सप्ताह संबंधों का लाभ मिलेगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का समय है। मन में ढेर सारी चिंताएं रहेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। व्यावसायिक ब्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क-कार्यक्षेत्र आपके व्यक्तित्व में बदलाव जरूरी है क्योंकि कार्य की पुरानी शैली बदल चुकी है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। सारी परिस्थितियाँ बदल गई हैं और आपके समक्ष अब नई प्रकार की चुनौतिया सामने हैं, जिनका आज के हिसाब से सामना करने की आवश्यकता है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
सिंह-संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित करेगा। घरेलू परेशानियों को सुलझाने में केंद्रित होंगे। लंबी दूरी की यात्रा संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
कन्या-इस सप्ताह कुछ अदभुत उत्साह नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। परिजनों की बातों का बुरा न माने। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों के बार में भी आपकी सक्रियता नजर आएगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है।
तुला-इस सप्ताह बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। रविवार एवं सोमवार को निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा छबि कुप्रभावित हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। निकट संबंधों के स्नेह से उत्साहित होंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
वृश्चिक-इस सप्ताह उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। दाम्पत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर विरोधाभास हो सकता है। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। शासन-सत्ता के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए केंद्रित होंगे। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
धनु-इस सप्ताह आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। अच्छे विचार आन्तरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे।
नकारात्मक विचार मन पर हावी न होने दें। बीती बातों को भूलना ही ठीक रहेगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंता संभव। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढेगी।
मकर-इस सप्ताह अनवरत् परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय लोगों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।
कुंभ-इस सप्ताह कुछ विशेष सफलताओं के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। विषम स्थिति में धैर्य से काम लें। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। रोजगार में ब्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आपर कोई निर्णय न लें।
मीन-काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। अपने कार्यक्षेत्र में नयी युक्तियों से विकास का मार्ग बनाएंगे। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। बिद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। रविवार एवं सोमवार अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों के साथ सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।
Tweet![]() |