बृहस्पतिवार, 3 फरवरी, 2022 का राशिफल

Last Updated 03 Feb 2022 12:07:25 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 3 फरवरी, 2022 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 3 फरवरी, 2022 का राशिफल

मेष : कठिन समय में भी आपकी रचनात्मकता निखर कर सामने आएगी। परिजनों के सहयोग से विषम परिस्थितियों के बीच कार्य आसान लगेगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। नये संबंध प्रगाढ़ होंगे।               
बृषभ : वक्त के साथ हाथ से निकल गयी बातों को यान करने से कोई फायदा नहीं है। अत: वर्तमान में केंद्रित हों। परिजनों के साथ मधुर संवाद पर जोर दें। मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें।             
मिथुन : मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।             
कर्क : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी।                  
सिंह : नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी।  क्रोध पर काबू रखें और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं।   

कन्या : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। कुछ पूर्ववत् स्थितियों में सुधार के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।            
तुला : कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन अशांत रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। घर में  खुशहाल वातावरण रहेगा।
वृश्चिक : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। अर्थाभाव और भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी।  चुनौतियों का डटकर सामना करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी।  
धनु : अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।         
मकर : पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।     
कुंभ : आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित होगा। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें। रोजगार में लाभकारी स्थिति से मन प्रसन्न होगा।  
मीन : परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment