मंगलवार, 25 जनवरी, 2022 का राशिफल

Last Updated 25 Jan 2022 04:43:50 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 25 जनवरी, 2022 का राशिफल।


मंगलवार, 25 जनवरी, 2022 का राशिफल

मेष : मानसिक अवसाद व कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि जगेगी। अत्याधिक कर्जभार से मन परेशान होगा। ज्यादा अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।   
बृषभ : सगे-संबंधों में भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। पुराने संबंधों के स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। कुछ नये आसारों से आत्मबल में वृद्धि होगी तथा समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे।                
मिथुन : कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता में कुछ सफलताएं मिलेंगी। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य संबंधींिचंताएं बढ़ेंगी। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें।           
कर्क : कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति के लिए चिंतित होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न तीव्र होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी।     
सिंह : समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध उत्पन्न होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी।                  

कन्या : किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी।  नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे।  कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।  
तुला : क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी जरूरतों के प्रति आड़े आयेगा। उच्च स्तरीय लोगों का सान्निध्य मिलेगा। तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को सफलताएं मिलेंगी।         
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। व्यावसायिक संबंधों में व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। पारिवारिक चिंताओं के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।         
धनु : कार्य पेशे में कुछ नई तब्दीली रुचिकर लगेगी। राजकीय कर्मचारियों को लाभकारी समय रहेगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से सगे-संबंधों में कटुता की आशंका है।        
मकर :  नई योजनाएं बनेंगी परन्तु धैर्य पूर्वक कार्य करें। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।    
कुंभ : स्थिति के साथ स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं खत्म होंगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।          
मीन : महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें। आर्थिक सबलता हेतु मन नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment