शुक्रवार, 21 जनवरी, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 21 जनवरी, 2022 का राशिफल।
![]() शुक्रवार, 21 जनवरी, 2022 का राशिफल |
मेष : प्रणय संबंध में केन्द्रित मन प्रियतम से मिलने के लिए व्याकुल होगा। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में आपकी उर्जा देखने लायक है।
बृषभ : जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। प्रणय संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।
मिथुन : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। अत्यधिक भावुकता से भावनात्मक शोषण की आशंका है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क : भावुकता वश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुचा सकती हैं। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के आसार बनेंगे। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होगा।
सिंह : परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इससे अभिमानी न बनें। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता मे प्रयत्न सार्थक होगा।
कन्या : कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय को सकारात्मक दिशा में लगाएं। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होने के आसार बन रहे हैं।
तुला : जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें। किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। अवरोधित काम के प्रति मन चिन्तित होगा।
वृश्चिक: संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें। संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा।
धनु: वर्तमान परिदृष्य को देखते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं।
मकर: आपकी स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहें। भौतिक सुख-साधनों में व्यय संभव। किसी चल-अचल सम्पत्ति क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं।
कुंभ: रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन में हीनता का वाश होगा। आप में दूसरों को आकषिर्त करने की अभूतपूर्व क्षमता है। सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे।
मीन: भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग हैं। पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ संबंधों के बारें में गलत धारणा पालना ठीक नहीं। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
Tweet![]() |