बृहस्पतिवार, 20 जनवरी, 2022 का राशिफल

Last Updated 20 Jan 2022 04:27:54 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 20 जनवरी, 2022 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 20 जनवरी, 2022 का राशिफल

मेष : उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। भावनाओ से उद्वेलित आपका मन निकटस्थ संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा।
बृषभ : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहशास करेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा।         
मिथुन : महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। लाभकारी संबंधों की नजदीकियां पैदा होंगी। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। परिजनों के सहयोग से परेशानिया दूर होंगी।
कर्क : किसी पुराने संबंध में बिशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। सामाजिक संबंधों में सन्तुलित ब्यवहार व वाक्यपटुता आपके गरिमा में वृद्धि करेगा। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।           
सिंह : भबिष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्नक बिचार ला सकतीं है। किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनो से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। पूर्वाग्रहवश मन में नकारात्मकता न पालें।    
कन्या : महत्पूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियों से मन में अर्थिक सुदृढ़ता के चिन्ताएं बढ़ेंगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।

तुला : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। निकटस्थ संबंधों की चिन्ताएं मन पर प्रभावी होगी।
वृश्चिक : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों मधुरता बढ़ेगी। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेगी।
धनु : निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। भावनाओं पर नियंत्रण कर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके प्रगति का सूचक है। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।      
मकर : मन में नीरसता का वाश होगा। कोई नई इच्छा बलवती होगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।             
कुंभ : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुराने समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केन्द्रित होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है।    
मीन : जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। निकटस्थ संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण करें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment