मंगलवार, 18 जनवरी, 2022 का राशिफल

Last Updated 18 Jan 2022 12:10:49 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 18 जनवरी, 2022 का राशिफल।


मंगलवार, 18 जनवरी, 2022 का राशिफल

मेष : कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।                      
बृषभ : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें।             
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। सगे-संबंधों में कटुता न आने दें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। दूसरों की बात इधर से उधर करना शोभा नही देता है।       
कर्क : कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। किसी विपरीतलिंगी संबंध में आकर्षण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।               
सिंह : असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ेंगी। संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।               

कन्या : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार की समस्याओं से चिंतित होंगे।               
तुला : नैतिक-अनैतिक आदि के बारेमें सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। आर्थिक प्रगति हेतु मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ें।          
वृश्चिक : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।  जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।                
धनु : दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। दूसरों की सफलता से हीनता न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें, आगे सफलताएं मिलेंगी। नौकरी का माहौल अरुचिकर लगेगा।                 
मकर : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलेगी।            
कुंभ : समस्याएं हल होंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित होगा। रोजगार में नये अवसर उत्साहित करेंगे परन्तु आवेश में लिये गये निर्णय से हानि हो सकती है।       
मीन : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा सार्थकता हेतु  उद्वेलित करेगी। महत्वपूर्ण घरेलू जिम्मेदारियां दबाव बनाएंगी। बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment