सोमवार, 17 जनवरी, 2022 का राशिफल

Last Updated 17 Jan 2022 12:36:05 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 17 जनवरी, 2022 का राशिफल।


सोमवार, 17 जनवरी, 2022 का राशिफल

मेष: किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम रखें।
बृषभ: कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा। अत्यधिक भावुकता से भावनात्मक शोषण की भी आशंका है।
मिथुन: अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय को सकारात्मक दिशा में लगाएं। कार्य क्षेत्र में नए आसारों से उत्साहित होंगे।  भावुकतावश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं।           
कर्क: उच्छृंखल व मजाकिया स्वभाव आस-पास के वातावरण में महत्ता बढ़ाएगा। स्थिति में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं। बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होता नजर आएगा।      
सिंह: आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी।  आप में दूसरों को आकषिर्त करने की अभूतपूर्व क्षमता है इसका भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा।      
कन्या: सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे।  भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग हैं।  असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है।
तुला:  पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ संबंधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं। संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। प्रणय संबंध में केन्द्रित मन प्रियतम से मिलने के लिए व्याकुल होगा।        

वृश्चिक: भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होगा। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें।          
धनु: भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। अपने अन्दर नए उर्जा की अनुभूति करेंगे। लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, परन्तु इससे अभिमानी न बनें।             
मकर:  महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों के पूर्ति के आसार बनेंगे। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। होगी। व्यावसायिक क्षेत्र के लोगों की प्रतिभा में निखार आएगा।
कुंभ:  पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र।  नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। परिजनों की सुख-सुविधा हेतु मन चिन्तित होगा।  
मीन: कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रूप से चिन्तित होगा। प्रणय संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment