16 से 22 जनवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 16 Jan 2022 12:04:45 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 से 22 जनवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


16 से 22 जनवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित हों। एक तरफ पारिवारिक वातावरण में रह-रहकर छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा किंतु प्रियजनों के भावनात्मक सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करेंगे। ईश्वरीय आस्था से सुख-शांति रहेगी। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनो को जुटाने हेतु चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से परेशान होंगे। आय से ज्यादा व्यय आर्थिक असंतुलन का कारण बनेगा।  
वृषभ-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। इस सप्ताह सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। भबिष्य के प्रति नकारात्मकता पैदा होगी। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। रविवार एवं सोमवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। उच्चस्थ संबंधों के बल पर हर स्थिति में विरोधियों पर वर्चस्व स्थापित करेंगे। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।
मिथुन-संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां आपके सामने रहेंगी। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा किंतु दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। वर्तमान समय के हिसाब से समझौता करके ही चलना बेहतर होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष मजबूत होगा। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य होने का योग है। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है। भाग्य का अनुपम सहयोग बड़ी मजबूती से मिलेगा।  

कर्क-नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होगा। चापलूस लोगों से दूर रहें। पुरानी गलतियां सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।    
सिंह-प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने लोकप्रिय होंगे। ऐसा नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में पूरे धैर्य और विवेक से कार्य करें। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु लांछन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है।
कन्या-राजनीतिज्ञों को कुछ आकस्मिक लाभ मिल सकता है। जल्द ही कठिनाइयां समाप्त होंगी। कुछ खराब ग्रहों की प्रबलता से तामसी प्रवृत्ति बढ़ेगी। शिक्षा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र में केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य कर ख्याल रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।    
तुला-नई स्थितियों से नई प्रतिभा का संचार होगा। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मनोबल व धैर्य बनाए रखें। जीवन साथी के स्वास्थ को लेकर मन परेशान होगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे।   क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।   
वृश्चिक-उत्साह पूर्वक नई योजनाओं करा पूर्ण करेंगे। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केन्द्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।  
धनु-इस सप्ताह दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो सगे-संबंधों का अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मन को रचनात्मकता दिशा में केंद्रित करें।   
संघर्ष के साथनई सफलताएं मिलेंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन संतान संबंधी दायित्वों के प्रति चिंतित होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विवेक से निर्णय लें। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे।
मकर-सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। परिवार सुखद स्थिति होगी, वहीं  दूसरी तरफ किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। प्रगति के नये अवसर प्राप्त होगे। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।  
कुंभ-किसी विपरीतलिंग के प्रति आकर्षण से तनाव उत्पन्न हो सकता है। हर स्थिति में स्वयं को मिलनसारिता द्वारा संबंधों को प्रभावित न होने दें। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता होगी। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से प्रभावित रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।  
मीन-परिवार में अपनी कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए सभी संबंधों में सौम्यता लायें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। संवेदनशील मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रात रहेगा। परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। उच्चस्तरीय लोगां से संबंध बनेंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। समय का पूर्ण उपयोग करेकं। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा।  रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment