बुधवार, 8 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

Last Updated 08 Dec 2021 12:19:30 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 8 दिसम्बर, 2021 का राशिफल।


बुधवार, 8 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

मेष : महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों के प्रति मन केंद्रित होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।             
बृषभ : जीविका क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। प्रतिभाआें के बावजूद हीन मन अवसरों  के लाभ से वंचित करेगा। अत: उपरोक्त स्वभाव को सुधारें। कुछ व्यावसायिक चिंताओं को लेकर मन परेशान रहेगा।      
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आयेगी। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति के लिए मन केंद्रित होगा।   
कर्क : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। परिवार में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अच्छी अभिलाषाएं मन को प्रसन्न रखेंगी।           
सिंह : कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।      

कन्या : नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी बातों का भूलने का प्रयास करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयास सार्थक होंगें। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को लेकर मन चिंतित होगा।        
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नई घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। ग्रहो की अनुकूलता लाभप्रद होगी।     
वृश्चिक : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।        
धनु : दूसरों की आलोचना करना छोड़ स्वयं को रचनात्मक दिशा में सक्रिय करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।            
मकर : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता के आसार बढ़ेगे। सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। संबंधियों के बीच कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। योजनाएं फलीभूत होंगी।                  
कुंभ : दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आंकलन करें। रोजगार में लाभकारी अवसर मिलेंगे।  समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे।            
मीन : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में एकाग्रतापूर्ण संलग्नता को महत्व दें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment