शनिवार, 9 अक्टूबर, 2021

Last Updated 09 Oct 2021 01:14:57 AM IST

जानिए आज शनिवार, 9 अक्टूबर, 2021 का राशिफल


शनिवार, 9 अक्टूबर, 2021

मेष : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का
लाभ मिलेगा।            
बृषभ : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था हेतु चिंता होगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख
के प्रति चिंतित होगा।            
मिथुन : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की
अनुभूति करेंगे।            
कर्क : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। इसे सुधारें। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी
होंगी।               
सिंह : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होंगे। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को
लाभकारी अवसर मिलेंगे।         
कन्या : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। भविष्य संबंधित कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला
सकती हैं।          
तुला : भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों
के प्रति नकारात्मकता को न पालें।          
वृश्चिक : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी
क्रियाशीलता बढ़ेंगी।            
धनु : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल
पूर्ति करने में  सक्षम होंगे।    
मकर : पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधियों
के बीच कटुता ला सकता है।         
कुंभ : संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। भावनाओं पर नियंतण्ररख अपने
दायित्वों के प्रति सजग हों।         
मीन : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ
नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment