शुक्रवार, 8 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

Last Updated 08 Oct 2021 01:58:17 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 8 अक्टूबर, 2021 का राशिफल।


शुक्रवार, 8 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

मेष : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। भावनात्मक अभिव्यक्ति से सगे-संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। राजनीतीज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।              
बृषभ : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार हैं।  किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। घर में खुशहाली रहेगी।         
मिथुन : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। पिता के सहयोग से विषम स्थितियों में राहत मिलेगी। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।         
कर्क : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।   

सिंह : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। इसे सुधारें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।         
कन्या : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे।       
तुला : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे।            
वृश्चिक : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। जीवन साथी का ध्यान रखें।           
धनु : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रिम का लाभ प्राप्त होगा। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।     
मकर : उच्च महत्वाकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। कुछ नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।            
कुंभ : कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता में केंद्रित लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।      
मीन : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था हेतु चिंतित होंगे। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment