19 से 25 सितम्बर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 19 Sep 2021 01:53:23 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 से 25 सितम्बर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


साप्ताहिक राशिफल

मेष-किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। किसी नये कार्य में रुचि से मन उत्साहित होगा। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। घरेलू उलझनों को सुलझाने में केंद्रित होंगे। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।      
वृषभ-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। संघर्ष के इन दिनों में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं आपके मकसद में सफलता दिलाएंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकारक हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।      
मिथुन-पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख मिल रहे अवसरों का लाभ उठायें। मांगलिक कार्यों में मन केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को ईश्वरीय आस्थ में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। किसी नये व्यवसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।  

कर्क-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें क्योंकि निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। कार्य क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।  
सिंह-कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। मन में ढेर सारी चिंताएं रहेंगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। राजनीतिज्ञों से राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएागे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।
कन्या-कुछ आर्थिक कठिनाइयों से मन परेशान होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। विषम स्थिति में संयम से काम लें। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा तथा उनके स्थान परिवर्तन का योग है। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।   
तुला-अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने का समय है। शिक्षा में प्रयत्न तीव्र होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में बेचैन होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-किसी लंबी दूरी की यात्रा का योग है। कुछ महत्वपूर्ण सफलताएं मिलेंगी।  अच्छी भावनाओं से नई उमंग का संचार होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफल मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। कुछ नये आय के साधन सुलभ होंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों के सनेह से उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
धनु-यह सप्ताह सुखद एवं मांगलिक होगा। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। रोजगार में परिवर्तन का समय है।  
उच्च स्तरीय लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। माता के सहयोग से आपका पक्ष मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे।
मकर-कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सामाजिक कार्यों के निर्वहन में सक्रिय रहेंगे। रविवार एवं सोमवार को घर में मांगलिक आयोजन संभव है। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी  पूर्ति हेतु चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थ व्यय संभव। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित करेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। अच्छे बिचार प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंता होगी। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन-इस सप्ताह आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक कोई लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट  संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment