बृहस्पतिवार, 16 सितम्बर, 2021

Last Updated 16 Sep 2021 12:49:43 AM IST

जानिए आज बृहस्पतिवार, 16 सितम्बर, 2021 का राशिफल


बृहस्पतिवार, 16 सितम्बर, 2021

मेष : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। घर में खुशहाल वातावरण
रहेगा।          
बृषभ : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ
प्राप्त होगा।        
मिथुन : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। राजनीतिज्ञों के लिए
लाभप्रद स्थितियां रहेंगी।        
कर्क : निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में
स्वयं को केंद्रित करें।         
सिंह : नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी अपेक्षित है। पूरा दिन धार्मिक एवं पारंपरिक कायरें में ब्यतीत होगा। जीवन साथी का सहयोग
मिलेगा।        
कन्या : निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भावनात्मक
रुप से मन एकाकीपन का एहसास करेगा।         
तुला : अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन परेशान होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। किसी
इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव।       
वृश्चिक : उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। आलस्य का त्याग करें। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। किसी नई योजना पर विचारमग्न
होंगे।       
धनु : महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें एवं दूसरों की प्रगति से अपने अंदर हीनता न पालें। संबंधियों के बीच मधुर वाणी का
प्रयोग करें। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे।      
मकर : अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत र हे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। स्वास्थ का पूरा ख्याल करें। सब कुछ सामान्य होते
हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा।  
कुंभ : महत्वपूर्ण कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्त्य के प्रति
सतर्क रहें।
मीन : कुछ नये कायरे में ब्यस्तता बढ़ेगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक चिंताएं मन को
परेशान करेंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment