बुधवार, 15 सितम्बर, 2021

Last Updated 15 Sep 2021 12:24:13 AM IST

जानिए आज बुधवार, 15 सितम्बर, 2021 का राशिफल


बुधवार, 15 सितम्बर, 2021

मेष : जीवन में आ रही कठिनाइयों की वजह से मन में हीन भावना न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें।
जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।               
बृषभ : किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। महत्वपूर्ण कार्यो में
लापरवाही हानिकारक हो सकती है।               
मिथुन : कार्यकुशलता व अच्छी बौद्धिक क्षमता द्वारा जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मन
पर दबाव बनाएंगी।                
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी
कठिनाई का अभास होगा।         
सिंह : नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। घर में
आपकी महत्ता बढ़ेगी।     
कन्या : किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाएं
आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।             
तुला : वृद्धजनों के स्वास्थ्य में सुधार और अविवाहितों के विवाह तय होने का योग है। अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। कुछ कठिनाइयों से मन में
नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे।           
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में आकर
किये गये कार्य से हानि संभव।        
धनु : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। आय के नये स्रेत बनेंगे। घर में
खुशहाली रहेगी।                
मकर : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कार्यों के अत्याधिक दवाब से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।          
कुंभ : किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ कानूनी मामले हल होते नजर आएंगे। जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के
लिए मन केंद्रित होगा।    
मीन : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी। काफी सारे अवरोधित कायरें को हल करने में ब्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में
अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment