बुधवार, 8 सितम्बर, 2021

Last Updated 08 Sep 2021 02:54:41 AM IST

जानिए आज बुधवार, 8 सितम्बर, 2021 का राशिफल




बुधवार, 8 सितम्बर, 2021

मेष : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा।
जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।             
बृषभ : हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कुछ व्यावसायिक चिंताओं को लेकर परेशान होंगे। जीविका में व्यस्तता बढ़ेगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को खुश
रखेगी।       
मिथुन : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आएगी। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। किसी सहकर्मी के खराब
व्यवहार से कष्ट संभव।
कर्क : परिवार में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अच्छी अभिलाषाएं मन को प्रसन्न रखेंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। जीविका क्षेत्र में नये
आयाम आपको उत्साहित करेंगे।         
सिंह : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों
के प्रति आलस्य न करें।             
कन्या : पुरानी बातों का भूलने का प्रयास करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयास सार्थक होंगें। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को लेकर मन चिंतित होगा। नये संबंधियों के
सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी।      
तुला : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी  घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। ग्रहों की अनुकूलता
अपके लिए लाभप्रतद है।   
वृश्चिक : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। भौतिक सुख-साधनों की ओर आपका मन
आकषिर्त होगा।        
धनु : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों की आलोचना करना छोड़ स्वयं को रचनात्मक
दिशा की ओर सक्रिय करें।            
मकर : सगे-संबंधों में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी।
सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।                 
कुंभ : समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। दूसरो की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आकलन करें।
रोजगार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।            
मीन : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। अपने लक्ष्य व कार्यक्षेत्र में एकाग्रतापूर्ण संलग्नता को महत्व दें। नैतिक-अनैतिक केबारे में सोचने वाला मन भौतिक
परिवेश के सात तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment