शनिवार, 24 जुलाई, 2021

Last Updated 24 Jul 2021 08:56:38 AM IST

जानिए आज शनिवार, 24 जुलाई, 2021 का राशिफल


शनिवार, 24 जुलाई, 2021

मेष : रोजगार में संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मन में कुछ नकारात्मक विचार परेशान करेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।                      
बृषभ : कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। पारिवारिक संबंधों में कटुता न आने दें। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।                     
मिथुन : अपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी। बस थोड़ वक्त का इंतजार करें। कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।        
कर्क : दूसरों की सफलता से हीनता न पालें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में दिक्कतें संभव। प्रयासरत कोई जरूरी कार्य हल होने से खुश होंगे। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। तथा स्थान परिवर्तन संभव।                
सिंह : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। राजनीतिक सरगर्मिया ब्यस्तता बढ़ाएंगी। वर्तमान स्थिति देखते हुए मन में नकरात्मक विचार उत्पन्न होंगे। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।             
कन्या : असीम प्रतिभाआें के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। दुनिया में चल रही महामारी को लेकर मन परेशान होगा। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।                
तुला : कल्पनाएं व आकांक्षाएं सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। जीविका में नये आयाम उत्साहित करेंगे। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी।             
वृश्चिक : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ नई सफलताओं का आगाज करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।      
धनु : रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। दूसरों की बात इधर से उधर न करें क्योंकि इससे आपकी छबि धूमिल करेगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें।                     
मकर : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।               
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलेगी।             
मीन : किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। अपने तनाव को दूसरों के समक्ष जाहिर न करें। अनावश्यक दूसरोें की आलोचना न करें। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे किंतु आवेश में निर्णय न लें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment