बृहस्पतिवार, 22 जुलाई, 2021

Last Updated 22 Jul 2021 09:23:18 AM IST

जानिए आज बृहस्पतिवार, 22 जुलाई, 2021 का राशिफल


बृहस्पतिवार, 22 जुलाई, 2021

मेष: भावनाओं से उद्वेलित आपका मन निकटस्थ संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। उच्च महत्वाकांक्षाएं परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।            
बृषभ: परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। भौतिक महत्वाकांक्षाएं अभाव का अहसास कराएंगी। सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा।         
मिथुन: लाभकारी योजनाएं संबंधों में नजदीकियां बढ़ा सकती हैं। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होने के आसार बन रहे हैं।    
कर्क: सामाजिक संबंधों में सन्तुलित व्यवहार व वाकपटुता आपकी गरिमा में वृद्धि कर सकती हैं। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। किसी पुराने संबंध में निकटता की अनुभूति करेंगे।          
सिंह: किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्मक विचार पैदा कर सकती हैं।    
कन्या: क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता की चिन्ताएं बढ़ा सकती हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। महत्पूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।          
तुला: आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। निकटस्थ संबंधों की चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।         
वृश्चिक: भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बन सकती है। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।          
धनु: भावनाओं पर नियंतण्रकर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी प्रगति का सूचक है। उच्छृंखलता व व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें।     
मकर: परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। कुछ बाल सुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। कोई नई इच्छा बलवती होगी।            
कुंभ: पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पूजा-पाठ में मन केन्द्रित होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।   
मीन: निकटस्थ संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियन्तण्रकरें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment