शुक्रवार, 16 जुलाई, 2021

Last Updated 16 Jul 2021 08:40:45 AM IST

जानिए आज शुक्रवार, 16 जुलाई, 2021 का राशिफल


शुक्रवार, 16 जुलाई, 2021

मेष : मन अच्छी आकांक्षाओं से प्रभावित होगा। इधर-उधर की बातों को छोड़ सिर्फ अपने कर्तव्यों पर ध्यान केंद्रित करें। पारिवारिक अथवा निजी जरुरतों में व्यय संभव। कोई नया लक्ष्य सार्थक होगा।               
बृषभ : परिवार में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। नकारात्मक चिंताओं को त्याग आशावादी बने। प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वंचित करेगा। सामाजिकता के निर्वहन में ब्यस्त रहेंगे।             
मिथुन : निकट संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी। किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। जीवन में संघर्ष से न डरें बल्कि उसका पूरी क्षमता से सामना करें।
कर्क : संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों हैं। अत: खराब प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें। मन नई कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। किसी पुराने संबंधी से भेंट संभव।    
सिंह : कुछ नई प्रतिभाएं परिलक्षित होंगी। कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिंता बढ़ेगी। सगे-संबंधों में मधुरता बनाये रखने का प्रयास करें। आर्थिक पक्ष से सबल होंगे। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता का योग है।              
कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की आपूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। समय तो अच्छा है परन्तु इधर की बात उधर करना से आपकी छबि पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।             
तुला : बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। धार्मिक व सामाजिक कायरें में रुचि बढ़ेगी। रोजगार क्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता से मन खिन्न होगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता बरतें। थोड़ा धैर्य एवं संयम से काम लें।            
वृश्चिक : अच्छी योजनाओं में आलस्य न करें। रचनात्मक कायरें में रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी। निराश छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन को केंद्रित करें। घर में खुशहाली होगी।           
धनु : उत्साहपूर्ण सुखद समय का एहसास होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। बहुत ही अच्छा समय आ गया है, सिर्फ मन लगाकर परिश्रम करें। निकट संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।         
मकर : महत्वपूर्ण कायरें की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे।           
कुंभ : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। किसी निकट संबंध से लाभ के आसार बनेंगे। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान मिलेगा।            
मीन : कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। आय-व्यय में असंतुलन से मन परेशान होगा। रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिंतित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment