11 से 17 जुलाई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 11 Jul 2021 01:03:40 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 से 17 जुलाई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।




11 से 17 जुलाई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। अत्याधिक आर्थिक जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा। योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से प्रसन्न होंगे। किसी महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छी आकांक्षाओं से प्रभावित होंगे। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति होगी। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को  परिजनों की मतानेकता से दुखित होंगे। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।

वृषभ-सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो जल्द सफलता मिलेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण रहेगा। रविवार एवं सोमवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।   

मिथुन-इस सप्ताह किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से आपकी छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें। जीवन साथी के स्वास्थ्य  को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन समस्याओं का समाधान करेगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी।

कर्क-कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रदर्शन करें। प्रगति के नये अवसर मिलेंगे। परिवार में परिवार में अपने कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए सभी संबंधों में सौम्यता लायें। कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। नई स्थितियों से नई प्रतिभा जगेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।    

सिंह-इस सप्ताह संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां आपके समक्ष हैं। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।

कन्या-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। प्रियजनों के भावनात्मक सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।    

तुला-ऐसा तो कदाचित नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में पूरी क्षमता के साथ कार्यरत रहें। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न करें। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनाव का कारण बन सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता होगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए काफी ब्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।   

वृश्चिक-कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय का योग है। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति होगी। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित हों। रविवार एवं मंगलवार का पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।  

धनु-यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। अत्याधिक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की  सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।

मकर-पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। हड़बडी व जल्दबाजी आपकी बड़ी कमजोरी है। इसे सुधारें। परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील रहेंगे। व्यवहार कुशलता का भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिक कार्यों में ब्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को राजनीति क्षेत्र में थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है।  

कुंभ-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये उपायों पर केंद्रित होगा। आकस्मिक जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। मन अच्छे व प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मीन-यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: हर स्थिति में समझौता कर चलने का प्रयास करें। उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। आंतरिक संतुष्टि हेतु नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रिय होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसमा के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।         

समयलाइव डेस्क


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment