मंगलवार, 6 जुलाई, 2021 का राशिफल

Last Updated 06 Jul 2021 08:59:09 AM IST

जानिए आज मंगलवार, 6 जुलाई, 2021 का राशिफल


मंगलवार, 6 जुलाई, 2021 का राशिफल

मेष : थोड़ा आर्थिक स्थिति से परेशान होंगे। कुछ नई कठिनाइयों का बोध हो सकता है। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।
बृषभ : मन कुछ असमान्यताओं का शिकार हो सकता है।  कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
मिथुन : असीम प्रतिभाआें के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। व्यवहार कुशलता से क्षमता निखरेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
कर्क : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। घर में खुशहाली रहेगी।
सिंह : नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। किसी नये क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में खुशहाली रहेगी।
तुला : पुरानी स्थितियों में सुधार का समय है। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी।
वृश्चिक : गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे।
धनु : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे।
मकर : भौतिक आकांक्षाएं प्रभावी होंगी। समस्याओं के समाधान से प्रसन्न होंगे। रोजगार में लाभ होगा। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कायरे में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।
कुंभ : हर स्थिति का सामना नम्रता पूर्वक कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें। पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा।
मीन : आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बनेगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतें रहेंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment