27 जून से 3 जुलाई तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 27 Jun 2021 01:22:25 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 जून से 3 जुलाई तक का साप्ताहिक राशिफल।


27 जून से 3 जुलाई तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-ईवरीय आस्था से मन उत्साहित रहेगा। वर्तमान खाली समय में आपका बेचैन मन परेशान होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा। नये दायित्वों की वृद्धि से मन चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।    

वृषभ-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। अच्छे विचारों से प्रतिभा निखरेगी। बढ़ती हुई जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी  बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देय से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।    

मिथुन-इस सप्ताह पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। मन सामाजिक एवं मांगलिक कार्यों में केंद्रित होगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। अच्छा होगा कि समय का पूर्ण उपयोग करें एवं अपनी रचनात्मकता बढ़ायें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता संभव। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।  

कर्क-यह सप्ताह बहुत सारे अधूरे घरेलू कार्यों को पूर्ण करवायेगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता रहेंगी। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलतायें मिलेंगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।  

सिंह-इस कठिन दौर में भी आप सामान्य स्थिति में होंगे। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने हेतु केंद्रित होंगे। परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ायेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।

कन्या-विषम स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। सोमवार एवं बुधवार को किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।    

तुला-इस सप्ताह बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा, क्योंकि इससे संबंध अच्छे बनेंगे। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। कुछ आर्थिक चिन्ांएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भौतिक सुख-साधनो की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों हेतु समुचित साधन जुटाने पर मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें।

वृश्चिक-चिंताओं से भरे समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद  उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।

धनु-कोई मांगलिक कार्य हेतु मन में विचार प्रबल होगा। रोजगार क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर रहेंगे। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। माता का सहयोग मिलेगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-ब्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिऐ राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।

मकर-कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। सामाजिक कार्यों में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। मन में कई चिंताएं रहेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन संभव। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव छबि कुप्रभावित करेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।

कुंभ-इस समय भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी। किसी निकट संबंधी के  स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। पुरानी समस्याएं हल होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। जीवन में बड़े परिवर्तन का समय है। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। महत्वपूर्ण दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। मौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन परेशान होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।

मीन-भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। आकस्मिक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। अच्छी भावनाएं नयी उमंग का संचार करेंगी। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। मांगलिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। आय के नये साधन सुलभ होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता प्रगति का मार्ग खोलेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment