शनिवार, 26 जून, 2021 का राशिफल

Last Updated 26 Jun 2021 09:35:42 AM IST

जानिए आज शनिवार, 26 जून, 2021 का राशिफल


शनिवार, 26 जून, 2021 का राशिफल

मेष : बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। परिजनों के सान्निध्य से पूरा दिन अच्छा ब्यतीत होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है।            
बृषभ : धार्मिक आस्था बढ़ेगी। अपने अनुकूल अपेक्षा रखना ठीक नहीं है। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं होंगी। व्यावसायिक योजनाएं विफल होती नजर आएंगी। घर में सामान्य वातावरण रहेगा।    
मिथुन : मन में नई इच्छाएं जगेंगी। देवी आराधना में मन केंद्रित होगा। परिजनों कर सान्निध्य मिलेगा। संबंधियों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मकता लायेंगी।        
कर्क : परिजनों के मध्य सब कुछ सामान्य होगा। पारिवारिक चिंताओं से मन ग्रसित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियन्तण्ररखें, अन्यथा हानि संभव। ईशवरीय आस्था से मन शांति की अनुभूति करेगा।      
सिंह : किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनाने का प्रयास करें। पूजा-पाठ में पूरा दिन केंद्रित होंगे।            
कन्या : पारिवारिक वातावरण उत्साहित रहेगा। कुछ नई अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।          
तुला : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है किंतु भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। अपनी भावुकता पर नियंतण्ररखें। दुबिधाओं को त्याग सही योजनाओें पर स्वयं को केंद्रित करें।     
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में लोकप्रिय होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सगे-संबंधियों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें। धार्मिक आस्था से मन में उत्साह का संचार होगा। घर में खुशहाली रहेगी।         
धनु : मन को ईरीय आस्था की ओर केंद्रित करें। अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। दूसरों की सफलता को देख अपने अन्दर हीनता न आने दें। आवेश में आकर कोई कार्य न करें।            
मकर : भावनाओं पर नियंतण्ररख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। धार्मिक कायरें में मन लगेगा। महत्वपूर्ण कायरें में आलस्य न करें। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें।             
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन में चिंता संभव। ईरीय आस्था में मन केंद्रित होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।         
मीन : आर्थिक चिंताएं मन प्रभावी होंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। देवी की आराधना में दिन ब्यतीत होगा। भौतिक-सुख साधन हेतु ब्यय संभव। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment