शुक्रवार, 11 जून, 2021 का राशिफल

Last Updated 11 Jun 2021 09:35:26 AM IST

जानिए आज शुक्रवार, 11 जून, 2021 का राशिफल


शुक्रवार, 11 जून, 2021 का राशिफल

मेष:  कार्य क्षेत्र की व्यस्तता बढ़ेगी। अत्यधिक कायरे के बोझ से मन बोझिल होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्तियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।    
बृषभ:  जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अत्यधिक अर्थाभाव से मन परेशान होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होगा। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।             
मिथुन: ग्रहों की अनुकूलता से प्रयत्न सार्थक होंगे। किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो  सकते हैं। नए नये कायरे में व्यस्तता बढ़ेगी। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे।  
कर्क: भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।           
सिंह: महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।           
कन्या: किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। आलस्य का त्याग करने की आवश्यकता है। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।          
तुला: अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह  का अभाव। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। निकटस्थ संबंधों का सानिध्य प्राप्त होगा।    
वृश्चिक: नये कायरे में संलग्नता से लाभ संभव। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख होने की आवश्यकता नहीं है। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक बन सकती है।       
धनु : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं।    
मकर : निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में न गंवाएं। किसी प्रणय संबंध को लेकर मन परेशान होगा।       
कुंभ: नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन आध्यात्मिक व पारंपरिक कायरे में व्यतित होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रत्नशील होगा।         
मीन: महत्वपूर्ण दायित्व पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा।       



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment