शुक्रवार, 28 मई, 2021 का राशिफल

Last Updated 28 May 2021 08:51:40 AM IST

जानिए आज शुक्रवार, 28 मई, 2021 का राशिफल


शुक्रवार, 28 मई, 2021 का राशिफल

मेष : अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को केंद्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वणी का प्रयोग करें। मन को सकारात्मक दिशा की ओर  लगावें। समय के साथ समझौतावादी रवैया अपनायें।
बृषभ : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। जीवन में सही लक्ष्य को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं।
मिथुन : बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कुछ कायरे में आर्थिक अभाव अवरोधक बनेगा।
कर्क : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। संतान संबंधी प्रयास सार्थक होंगे। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी।
कन्या : महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है।
तुला : कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। व्यवहार कुशलता से संबंध मधुर बनेंगे।
वृश्चिक : हर घटना से सीख लेने की जरुरत है। नये क्षेत्र में निवेश से जानकारों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है।
धनु : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।
मकर : किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए कर्तव्यों का निर्वहन् करें। आलस्य का त्याग करें। वर्तमान कार्य से मन असंतुष्ट रहेगा। भविष्य के प्रति मन में नकारात्मक चिंताएं उत्पन्न होंगी।
कुंभ : स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति ध्यान दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्थता के लिए प्रयत्नशील होंगे।   
मीन : छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी लोगों से  न कहें। भावना से उद्धेलित आपका मन सगे-संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment