बुधवार, 3 मार्च, 2021 का राशिफल

Last Updated 03 Mar 2021 07:47:31 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 3 मार्च, 2021 का राशिफल।


बुधवार, 3 मार्च, 2021 का राशिफल

मेष : अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को पूरी क्षमता के केंद्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें। वक्त के साथ समझौता कर चलने का प्रयास करें।

घर में खुशहाली रहेगी।       

बृषभ : लक्ष्य सुनिश्चित करेंगे तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल

होने के आसार हैं।    

मिथुन : किसी महत्वपूर्ण प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक बनेगा। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर

विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे।     

कर्क : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयासरत होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का

भरपूर लाभ उठाएंगे।     

सिंह : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शासन-सत्ता में ब्यस्तता

बढ़ेगी।

कन्या : गलत विचार मन में न आने दें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी।

भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होगी।

तुला : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। कोई छोटी सी बात परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार

होगा। सामाजिक कायरे में ब्यस्त रहेंगे।       

वृश्चिक : हर घटना से सीख लेने का प्रयास करें। नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है। किसी नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति

निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें।          

धनु : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी

सुन्दर छबि बनायें।            

मकर : भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। आलस्य का त्याग करें। वर्तमान कार्य से मन असन्तुष्ट रहेगा। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का

ठीक तरीके से निर्वहन् करें।        

कुंभ : संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति

ध्यान दें।       

मीन : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी लोगों से न कहें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। भावना से

उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment