सोमवार, 1 मार्च, 2021 का राशिफल

Last Updated 01 Mar 2021 01:19:08 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 1 मार्च, 2021 का राशिफल।


सोमवार, 1 मार्च, 2021 का राशिफल

मेष: बीते हुए दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते हैं। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नए उत्साह का संचार करेगी। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।           
बृषभ:  भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं।            
मिथुन: नए व्यावसायिक यात्राओं का योग है। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा।             

कर्क: सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का अहसास कराएंगी। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संयोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।       

सिंह:  भविष्य और रोजगार को लेकर मन थोड़ा चिन्तित होगा। पारिवारिक दायित्वों की चिन्ता उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरते एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।    

कन्या: छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी व्यक्तियों से न कहें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी।            
तुला: तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। भावनावों से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय के आसार  बन रहे हैं।       

वृश्चिक: विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। समस्याओं पर बिजय प्राप्त कर सुख की प्राप्ति होगी।    

धनु:  निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनाएं। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित ब्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति के आसार हैं।         

मकर: भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि संभव। आलस्य का त्याग करें। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक ढंग से निर्वहन करें।  

कुंभ: ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। हर घटना से आपको सीख लेने की आवश्यकता है।      

मीन: भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।  कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment