28 फरवरी से 6 मार्च, 2021, तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 27 Feb 2021 11:35:06 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 फरवरी से 6 मार्च, 2021, तक का साप्ताहिक राशिफल।


28 फरवरी से 6 मार्च, 2021, तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह आपका मन भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित करता है। अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन कार्यों को सार्थक बनाने में सक्षम होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। घर में मांगलिक आयोजन को लेकर मन उत्साहित होगा। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा समय है। बुधवार एवं शनिवार को अत्याधिक व्यय से मन चिंतित होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।     
वृषभ-निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। नैतिक-अनैतिकता के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। रविवार एवं सोमवार को नये व्यायसायिक संबंध से लाभ होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। राजनीतिज्ञों को उनके विरोधियों की प्रबलता से कुछ कठिनाइयां संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपने सरल स्वभाव व मिलनसारिता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है।
मिथुन-अच्छी योजनाओं द्वारा विषम स्थितियों में हर कार्य को पूर्ण करे लेंगे। निकट संबंधियों का स्नेह मिलेगा। आर्थिक सुदृता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता संभव। घरेलू वातावरण छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से प्रभावित रहेगा। कुछ नयी योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाता बढ़ेगी।  
कर्क-कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी छवि धूमिल हो। नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। पारिवारिक बातों को लेकर मन थोड़ा परेशान हो सकता है। यदि आप तकनीकी रचनात्मक अथवा मीडिया क्षेत्र में संलग्न हैं तो आपके लिए अच्छा समय है। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सप्ताह सुखद होगा। किसी लंम्बी दूरी के यात्रा की योजना बन सकती है। सामाजिक कार्यों में भागेदारी बढ़ेगी।
सिंह-दाम्पत्य जीवन में मधुरता के लिए भावनात्मक अभिव्यक्ति पर जोर दें। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लायेंगे। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्यवश देरी न करें। अत्याधिक लगाववश अभिभावकों के सुख-दु:ख के प्रति मन चिंतित होगा। प्रशासनिक स्तर के लोगों से निकटता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित कोई समस्या हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।    
कन्या-इस सप्ताह भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें। रविवार एवं मंगलवार को आर्थिक कठिनाइयों, उदर विकार और विरोधियों की प्रबलता की आशंका है परन्तु आपकी धैर्य व जुझारु प्रवृति से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लेवें। प्रणय संबंधों में केन्द्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।  
तुला-आपका महत्वाकांक्षी मन यर्थाता से परे ऊंची आकांक्षाओं की सार्थकता में असमर्थता महसूस कर दुखित होगा। दाम्पत्य जीवन को लेकर मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। महत्वपूर्ण निर्णय को  विवेक से लें। व्यावसायिक संबंधों से लाभ के आसार हैं। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। शिक्षा प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित रहेंगे। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से गयी यात्रा में कठिनाइयां संभव। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा।
वृश्चिक-पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। बौद्धिक क्षमता  द्वारा आय व्यय में संतुलन बनाएंगे व विषम स्थितियों में भी सीमित साधन के बावजूद भी हर दायित्वों को पूर्ण करने में सफल होंगे। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें तथा मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। यात्रा द्वारा लाभ का योग है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा।
धनु-आकस्मिक कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां सहित अर्थाभाव संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
रोजगार में व्यस्तता बढ़ेगी किंतु कार्यों को कल पर न टालें। मन में नये-नये कार्यों पर केंद्रित होगा परंतु आपका अस्थिर व दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मनोवांछित सफलता के लिए मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा।  
मकर-मिलनसार स्वभाव संबंधों में निकटता लायेगा परंतु अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। यर्थाथता से परे कल्पनाओं को फलित करने में असमर्थ मन दुखित होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। घरेलू एवं मांगलिक कार्यों की ब्यस्तता बढ़ेगी। कुछ छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ दें तो घर में उत्साह का माहौल बनेगा। रविवार को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिन्तित मन प्रयत्नशील होगा। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मंगलवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कुंभ-बीती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। किसी मांगलिक अयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव। शासनसत्ता के लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक कार्यो में व्यस्तत रहेंगे। विद्यार्थी शिक्षा में परिणाम के प्रति भयग्रस्त होंगे।
मीन-इस सप्ताह संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद भी अपयश की आशंका है। भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। दाम्पत्य जीवन में कष्टवश जीवन काफी अरुचिकर लगेगा। राजनीतिज्ञों के लिए कुछ आकस्मिक लाभप्रद स्थितियां रहेंगी। रविवार एवं बृहस्पतिवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment