बृहस्पतिवार, 11 फरवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 11 Feb 2021 12:07:09 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 11 फरवरी, 2021 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 11 फरवरी, 2021 का राशिफल

मेष : पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। कुछ नये मार्गों से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। कुछ आर्थिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है।        
बृषभ : निराशा प्रगति में बाधक है। अत: इसे छोड़ने का प्रयास करें। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा। पुरानी बातों को सोचकर मन भाव-विभोर होगा।             
मिथुन : जीविका क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। परिवार में दूसरों में कमियां देखने के बजाए खुद को सुधारें। सब कुछ छोड़ परिवार को एकजुट बनाये रखने की चेष्ठा करें। अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा।        
कर्क : बकाया धन प्राप्ति का योग है। निकट संबंधों में जिन गलतियों ने दूरियां पैदा की हैं, उसे सुधारने की चेष्ठा करें। आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कायार्ें में गंवायेगा। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।      

सिंह : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। जीविका में सामान्य ब्यस्तता रहेगी। काफी दिनों से रुके कार्य हल होंगे।         
कन्या : व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति के अच्छे आसार बनेंगे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। सगे-संबंधों में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट का कारण बन सकती हैं।       
तुला : कमजोर मनोबलवश मन चिंताओं से प्रभावित होगा। पारिवारिक कार्यों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा में निखार आयेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें।            
वृश्चिक : दिनचर्या में उत्साह की कमी और अकेलेपन का एहसास होगा। बड़ों से वाद-विवाद न करें। भाई अथवा किसी निकट संबंधी से वैचारिक मतभेद संभव। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।            
धनु : पुरानी बातों को लेकर मन परेशान होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन में चिंता संभव।         
मकर : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। कुछ नयी योजनाएं मन को उद्वेलित करेंगी। खानपान में परहेज रखें। रोजगार में कुछ नये आसार उत्साहवर्धन करेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।        
कुंभ : कुछ नयी समस्यायें सामने आयेंगी किंतु उससे सामना करने की क्षमता आपमें भूरपूर है। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। कुछ नये शक्तिवान लोगो से निकटता बढ़ेगी।         
मीन : प्रगति के नये मार्ग खुलने वाले हैं। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। कुछ नये लाभकारी अवसर उत्साहित करेंगे। पुरानी बातों को सोच अपनी ऊर्जा का हृास न करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment